तर्रा में ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महिला समेम्लन का आयोजन आज

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / पाटन ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वधान में आज 8 अक्टुबर की दोपहर 12 बजे से महिला सम्मेलन का आयोजन जे. बी मैरिज पैलेस लता कुंज रेस्ट हाउस के पीछे तर्रा में किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा महिला समृद्धि योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिला समूह को आर्थिक रूप से मजबूत करने काम किया है, सबसे बड़ी सौगात रीपा के माध्यम से महिला मजबूत हुई है, गौठान के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिला है। और महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इसके बारे में और अधिक जानकारी वक्ताओं के द्वारा दिया जायेगा।

अंडा दुर्ग से मो. युसूफ खान की रिपोर्ट –9179799491

Leave a Comment