दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के कांग्रेस प्रवेश का दौर जारी है। मंगलवार को 60 ग्रामीणों ने प्रदेश के गृहमंत्री एवं स्थानीय विधायक ताम्रध्वज साहू के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। विधायक श्री साहू ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले नागरिकों का परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवेश करने वाले महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र
गांव दर गांव हो रहे विकास कार्यों, विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली, क्षेत्र के लोगो के प्रति उनका प्रेम और सुबह से लेकर रात तक जनता की सेवा में लगे रहते देख एवं कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। विधायक श्री साहू ने खोपली के ग्रामीणों की भावना का सम्मान करते हुए उनका कांग्रेस में प्रवेश कराया।
कांग्रेस से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे : ग्रामीण
कांग्रेस में प्रवेश करने के पश्चात कांग्रेस प्रवेश लोगो ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी एवं विधायक ताम्रध्वज साहू से जुड़कर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताम्रध्वज साहू हमारे क्षेत्र में विकास पुरूष के नाम से जाने जाते हैं, विगत 5 वर्षो में कई करोड़ों के हुऐ है विकास कार्य हुआ है ग्रामीणों ने कहा की वर्षो पुरानी मंचादुर में महाविद्यालय, सड़क,पुल पुलिया, मजदूर एवं किसानों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्वामी आत्मानंद अग्रेंजी माध्यम विद्यालय उतई में स्थापना ने हमे ही नहीं पुरे क्षेत्रवासियों को बेहद आकृषित किया जिसके बदौलत हम कांग्रेस पार्टी एवं विधायक ताम्रध्वज साहू से जुड़ने का मन बना लिया, इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्री साहू और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जताया।






