मैनपुर:- जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने रविवार को मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम देहारगुडा में 5 करोड़ 33 लाख 34 हजार रूपये की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, झांखर पुजारियों व निर्माण एजेंसी ठेकेदार एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में निर्माण स्थल पर विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देहारगुडा-खामभाठा मार्ग पर बनने वाले उक्त उच्च स्तरीय पुल निर्माण की सौगात दी थी,जिनका उन्होंने गत दिनों वर्चुअली भूमिपूजन किया था। आज कार्य शुभारंभ के अवसर पर ग्रामवासियों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत करते हुए अतिथियों को निर्माण स्थल पैरी नदी तट पर ले गए जहाँ सबकी उपस्थिति में विधिवत पूजा पाठ किया गया। पैरी नदी पर बनने वाले उक्त पुल के बन जाने से उस अंचल के अनेक गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। पूर्ववर्ती सरकार के समय इसके लिए ग्रामवासियों ने लगातार संघर्ष किया और आंदोलन रैली धरना कई बार जारी रहा। तत्कालीन व वर्तमान विधायक सांसद से मांग रखी गई लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने परियाबाहरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पुल निर्माण के लिए मांग रखी थी एवं इसकी स्वीकृति के लिए संजय नेताम सतत प्रयासरत रहे जिसके फ्लस्वरूप ये पूल निर्माण की स्वीकृति मिली। ग्रामवासियों ने प्रदेश के भूपेश बघेल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के प्रति आभार जताया। उच्च स्तरीय पुल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि क्षेत्र के जनता की बहुप्रतिक्षित मांग अब पूरी हो रही है, इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के दिनों में भी स्कूली छात्र छात्राओं व ग्रामीणों को आवागमन में बाधा नहीं आयेगी और न ही उन्हें घूमकर जाना पड़ेगा, अब वे सरलता से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकेंगे। इस अवसर पर सरपंच डिगेश्वरी सांडे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसाय जगत,महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल,उपसरपंच शिवदयाल सांडे,पूर्व सरपंच देवन नेताम,सरपंच प्रतिनिधि लोकेश सांडे,महेश दीवान झाँकर,बंशीलाल यादव,रामप्रसाद दीवान,जुगलाल दीवान,तनवीर ठाकुर, रिखीराम ओटी, कीर्तन सांडे,देवसिंह सांडे,हितराम सांडे,संतुराम चिंडा, निलकुमारी, दुलेन्द्र नेगी,बुधराम मरकाम,गिरधर मरकाम,कुंजबिहारी मरकाम,छबिलाल दीवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।






