जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित बच्चे का हुआ सफल ऑपरेशन

[adsforwp id="60"]

जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मरीज तोषन चुरेन्द्र उम्र 09 वर्ष जो कि काकरेल जिला बालोद का निवासी है। आँखो की समस्या के ईलाज के लिये विगत 26 सितम्बर 2023 को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया था, डॉ. कल्पना जैफ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि मरीज को बाये आँख से बिल्कुल नहीं दिखता था, मरीज की प्रारंभिक जाँच के बाद पाया गया कि मरीज जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित था। मरीज की सर्जरी 27 सितम्बर 2023 को जिला नोडल अधिकारी डॉ. संगीता भाटीया के नेतृत्व में नेत्र सर्जन डॉ. कल्पना जैफ एवं डॉ. तरुण वशिष्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गयी जिसमें नेत्र सहायक अधिकारियों श्री शत्रुहन सिन्हा, श्रीमती माया लहरे, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, श्री विवेक सोनी एवं श्रीमती आशा ब्रहमभट्ट ओटी नर्सिंग इंचार्ज एवं उनकी टीम द्वारा विशेष योगदान दिया गया। जब मरीज अस्पताल आये थे तब उनका विजन 3/60 था सर्जरी के बाद मरीज का विजन 6/6 हुआ है। अब मरीज बाये आँख से भी पूरी तरह से देख पा रहा है।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]