दुर्ग ग्रामीण विधानसभा व विकास खंड दुर्ग के ग्राम मचांदुर में देवांगन समाज भवन नव निर्माण के लिए साढ़े सोलह लाख रुपए प्रदान किया गया है। देवांगन समाज के लोगों ने मचांदुर में समाज में होने वाले कार्यक्रमों के लिए खुद के भवन बनाने की मांग की थी। जिस पर मंत्री जी ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए उनकी जरूरत को महसूस किया और स्वीकृति प्रदान किया। इससे समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। देवांगन समाज के लोगों ने चांदखान सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की अगुवाई में मंत्री बंगला दुर्ग पहुंच कर मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। बता दें कि समाज के लोगों ने चांदखान के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश किया था।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर– मो. युसूफ खान






