अकलतरा में छाता रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को किया गया जागरूक

[adsforwp id="60"]

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में अकलतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से छाता रैली का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जांजगीर-चांपा के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करते हुये मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है यह भी बताया गया कि नवीन मतदाता एवं महिलाओं को अपने मताधिकार के उपयोग में पीछे नही रहना चाहिये एवं किसी भी पात्र मतदाता का ऐपिक कार्ड नही छुटना चाहिए क्योंकि बिना ऐपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकते मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु छाता रैली निकाली गई, जिसमें उपस्थित समस्त प्रतिभागियों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु नारे लगाये गये । कार्यक्रम में रवि कुमार शर्मा परियोजना अधिकारी अकलतरा, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला एवं बाल विकास के समस्त हितग्राही एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]