अंडा / लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना एक ऐतिहासिक फैसला हैं।इस बिल को लेकर उत्साहित भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया बेलचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को बहुत बड़ा उपहार दिया हैं।भारत की महिलाए कितने वर्षों से इस दिन का इंतजार कर रही थी कि उन्हें भी उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए आज यह बिल पास हुआ हैं फलस्वरूप भारत की सभी महिलाएं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं।नारी शक्ति अधिनियम बिल के फैसले से महिलाएं और अधिक सशक्त था मजबूत बनेगी और अपने राज्य व अपने देश मे प्रतिनिधित्व कर सकेंगी था देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा सकेगी*
दुर्ग ग्रामीण संवाददाता –मो युसूफ खान 9179799491






