उतई / पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी उतई कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व मे थाना उतई स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशानुसार मुखबीर की सूचना पर कि थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढौर चौक के पास अमित कुमार यादव अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। की सूचना पर तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं साक्षीगण के रवाना हुए ।बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर अमित कुमार यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 28 साल पता ग्राम गोडपेन्ड्री को शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 50 पौव्वा देशी प्लेन शराब कीमती 4,000 रू एवं बिक्री नगदी रकम 250 रू मिला जिसेे बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अजमानतीय अपराध का होने से आरोपी को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, प्र0आर0 भीष्मनारायण साहू, आरक्षक दुष्यंत लहरे, विजय कुर्रे, कृष्णा बंजारे, भूपेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा है।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान









