जनसंपर्क के दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दे रहे संजय नेताम

[adsforwp id="60"]

गरियाबंद :- जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम लगातार क्षेत्रीय जनसंपर्क कर आमजनों से भेंट मुलाक़ात कर वरिष्ठ जनों का सम्मान कर रहे हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को उन्होंने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रसेला अंचल में जनसंपर्क कर आमजनों से भेंट मुलाक़ात की और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
विदित हो कि अभी क्षेत्र में नुवाखाई पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। नुवाखाई भेंट मुलाक़ात के जरिये विधानसभा के सभी संभावित उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं जिनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम सक्रियता के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में नुवाखाई पर्व में सहभागिता निभा रहे हैं। शुक्रवार को रसेला अंचल के मेढ़कीडबरी, सूरूंगपानी,मड़वापथरा,कनफाड़,जिड़ार,मुढ़ीपानी,कुडेरादादर में नुवाखाई पर्व मनाया गया जिसमें पारम्परिक रूप से संजय नेताम मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने आमजनों से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक समाजिक सुरक्षा न्याय योजना के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय मात्र सात प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जाती थी लेकिन वर्तमान भूपेश सरकार इसे बढ़ाकर लगभग 65 विभिन्न प्रकार के वनोपजों की खरीदी कर रही है। भूपेश सरकार पूरे देश में धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य देने वाली सरकार है, यह किसानों की सरकार है जिन्होंने सरकार गठन के तत्काल बाद कर्जमाफी पर अमलीजामा पहनाया,

बस्तर के किसानों की अधिग्रहित जमीन को वापस दिलाया इसके अलावा भी गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का कार्य भूपेश सरकार ने किया है। इस जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उनके साथ रसेला अंचल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लोकराम यादव,कमलेश्वर नायक,गूँजेश कपिल,जनकराम ध्रुव,धँसाय ध्रुव,समर ध्रुव,हेमसिंह ध्रुव,लखन ध्रुव,कवि सिंह मरकाम,पदुम पटेल,धरम सिंह पटेल,सुंदर सिंह सोरी,ब्रीजलाल दीवान,ओमकार ओटी, यशवंत ध्रुव,अभिमन्यु यदु,सोनाराम ठाकुर,सेवक राम साहू ,कृष्ण साहू,शिवदास मानिकपुरी,बीरेंद्र नेताम,उकेश ध्रुव,तुलेश्वर ध्रुव,नरोत्तम नायक,ओमप्रकाश दीवान,नारायण ओटी, जगेश्वर ओटी,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका

[adsforwp id="47"]