दुर्ग ग्रामीण विधानसभा मे भाजपा की 21 सितंबर को परिवर्तन यात्रा , रेस्ट हाऊस उतई में बैठक हुई सम्पन्न

[adsforwp id="60"]

भाजपा के द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में पहुंचेगी। इसकी तैयारी को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक रेस्ट हाउस उतई में संपन्न हुई । इस बैठक में स्वागत और जनसभा की तैयारी सहित विभिन्न प्रकार के कामों को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा परिवर्तन यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया गया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकार दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास, भाजपा जिला मंत्री रोहित साहू महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, मंडल भाजपा अध्यक्ष शैलेंद्र शैंडे, गिरेश साहू, फते लाल वर्मा,रुनारायण शर्मा, दिनेश देशमुख ,महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर,शिव निषाद, राजू जंघेल, दशरथ साहू ,सोनू रामसिंग, पुरेन साहू,रितुराज पिपरिया, सतीश चंद्राकार,भीमसेन सिंन्हा, चंदू देवांगन, नरेंद साहू,पूनम चंद सपहा,रूपेश पारख उपस्थित थे।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान

Leave a Comment