अंडा / आज सुबह करीब 9 बजे ठेकेदार टोमन अपने मजदूर कर्मचारियों को लेकर बाबा विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के लिए ग्राम चिरपोटी से माल वाहक पिंक अप वाहन में राजिम जा रहे थे। वाहन में 30 से भी ज्यादा लोग सवार थे। जो कि मचांदुर मोड़ ग्राम सिर्री के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि वाहन की रफ्तार तेज थी। और वाहन में 30 से भी अधिक लोग सवार थे। जिसमें महिला,बच्चे,बुढ़े सवार थे। सभी को चोटें आईं हैं। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय दुर्ग पहुंचाया गया। अस्पताल में दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख घायलों का हालचाल जाना और घायलों की उचित इलाज हेतु डाक्टरों से कहा।
बताया जाता है कि सभी यात्री दुर्ग पोटिया कुंदरापारा के हैं।
एम डी युसुफ़ खान






