दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीण अंचल की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने जनपद सदस्य दीपिका चंद्रकार एवम् ब्लॉक महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पुनम साहू के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश किया। बुधवार को विधायक कार्यालय दुर्ग में महिला और पुरूष लगभग 150 से अधिक महिलाओं ने विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली से खुश होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेंद्र यादव,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा साहू,कृषि सभापति राकेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधी डा पिलेश्वर साहू,जनपद सदस्य रूपेश देशमुख ,मनोज चंद्राकार , प्रभारी राजीव युवा मितान अशोक शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर मंत्री श्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी काे मिठाई खिलाकर सभी का मुहं मीठा कराया। मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है, आप सभी के जुड़ने से कांग्रेस पार्टी की सामाजिक शक्ति बढ़ेगी एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु आप सबके नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी।
संवाददाता – एम् डी युसूफ खान






