अंडा / केंद्र सरकार की खरीफ फसल वर्ष में धान के खरीदी करने हेतु बायोमेट्रिक पहचान को अनिवार्य कर दिया गया है। इससे किसानों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ेगा ।प्रदेश के आधे से ज्यादा किसान बुजुर्ग है ऐसे में उन बुजुर्गों का अंगूठा बायोमेट्रिक मशीन सही ढंग से नहीं बताएगी व उनके अंगूठे रीड करने में भी तकनीकी परेशानियां आयेंगी ।दुर्ग ग्रामीण के चांद खान सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि इस बायोमेट्रिक धान खरीदी पर तत्काल रोक लगावे।
रिपोर्ट- एम् डी युसूफ खान






