वन विभागीय वाहन चालक एवं कर्मचारी संघ छ ग जिला शाखा दुर्ग द्वारा राजकुमार पाण्डेय प्रांताध्यक्ष के निर्देशन में वन विश्राम गृह दुर्ग में कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुआ जिसमें जुगलकिशोर निर्मलकर ने जिलाध्यक्ष दुर्ग का कार्यभार संभालते हुए अपने संघ के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपने टीम का सर्व सम्मति से गठन किया। क्रमशः- शुशील शर्मा को उपाध्यक्ष, लीलाधर महिलांग को महामंत्री, चुरामन साहू कोषाध्यक्ष, अकील कुरेशी सचिव, तामेश निषाद मिडिया प्रभारी, एवं सदस्य गौकरण चन्द्राकर, जोगेंद्र निषाद, गैंदलाल साहू, श्री ठाकुरराम निषाद, सुरेन्द्र नेताम, देवेन्द्र शर्मा, ललित निषाद को घनश्याम सिंह तारम प्रांतीय सचिव, गणेश्वर नोरके प्रांतीय कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में गठन किया गया ।






