सूबेदार राजेंद्र साहू भारतीय थल सेना में अपनी सेवा प्रदान कर गृह ग्राम पहुचे ,प्रथम आगमन पर जन्मभूमि अरसनारा में ग्रामवासियों ने किया आत्मीय स्वागत

[adsforwp id="60"]

पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में भारत माता के वीर सपूत राजेंद्र साहू जिन्होंने भारतीय थल सेना में 30 वर्षों तक मातृभूमि की रक्षा मे अपनी सेवा प्रदान किये । सेवा पश्चात प्रथम आगमन जन्मभूमि ग्राम अरसनारा में हुआ , जिनका ग्राम पहुच मार्ग के पहले ही दुर्ग-पाटन मेन रोड में भव्य स्वागत ग्राम के मातृशक्ति महिलाओं, वरिष्ठ नगरिकों एवं युवा साथियों के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद छत्तीसगढ़ एवं पूर्व सैनिक संगठन पाटन ब्लाक के पूर्व सैनिकों ने राजेंद्र साहू का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। दुर्ग पाटन मेन रोड से ग्राम के गलियों में राजेंद्र साहू को शोभा यात्रा के माध्यम से ग्रामवासियों ने सम्मान प्रदान किया। राजेंद्र साहू माँ भारती की सेवा में अगस्त 1993 से अगस्त 2023 तक, तीस वर्षों तक देश के कोने कोने में सेवा प्रदान किया है। राजेंद्र साहू ने इन तीस वर्षो में उन्होंने मथुरा,अखनूर(जम्मू),कलकत्ता, जालंधर,श्रीनगर,पूना,हिसार (हरियाणा), लखनऊ, जसलमेर(राजस्थान), प्रयाग, उधमपुर (जम्मू काश्मिर ), लेह- लद्दाख,जबलपुर एवं बेंगलोर में सेवा प्रदान कर सेवानिवृत्त हुआ। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन पाटन ब्लाक सहित रायपुर जिला के पूर्व सैनिकों एवं ग्राम के नागरिकों व युवाओं ने देशभक्ति गानों में नाचते गाते राजेंद्र साहू को सम्मान प्रदान कर अपने बीच पाकर खुशी एवं गर्व की अनुभूति किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ कोषाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, मीडिया प्रभारी योगेश साहू, कमलनारायण मिश्रा, अश्वनी साहू, हवलदार एजुकेशन थलेन्द्र कुमार साहू, पूर्व सैनिक संगठन पाटन ब्लाक अध्यक्ष कमलेश नेताम,उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू, संगठन सचिव राजेश नायक,मीडिया प्रभारी मो.सैय्यद जाफ़री, यागवेन्द्र कुमार बन्छोर, लोकेश वर्मा, कोमल जी, त्रिलोकीनाथ जी, धनेश विश्वकर्मा, रामनिवास साहू, ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू, ठाकुर राम वर्मा, रामकृष्ण निर्मल,नन्दकुमार साहू, गुरुदेव साहू,लवण सिंह साहू, जयप्रकाश साहू, शीतल साहू,मिलन साहू,खिलावन साहू,ओमेश साहू, श्रीमती सुलें साहू,श्रीमती राधा साहू, श्रीमती अजीता साहू, श्रीमती महेश्वरी साहू, श्रीमती राजेश्वरी साहू,श्रीमती रामेश्वरी साहू,श्रीमती कमलेश्वरी साहू, टिकम मानिकपुरी,कोमल वैष्णव,अमित साहू, गजेंद्र वर्मा,आशीष साहू, सोमन ठाकुर,नन्दलाल ठाकुर,संतोष साहू,उत्तम साहू, दुर्योधन साहू,किशन साहू,अश्वनी साहू, नोहर साहू, राहुल साहू,मिश्रीलाल साहू,राजेंद्र साहू,ईश्वरकमल साहू, राजूलाल साहू, लोकेश साहू,सावन साहू,योगेश ठाकुर सहित ग्रामवासीजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]