शिवनाथ नदी के पास दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, घटना के कारणों की पतासाजी में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / छोटी सी बच्ची का शव बेलौदी घाट के पास एवं उमाकांत साहू बोरसी का शव नदी के बहाव के चलते पीपरछेडी के पास मिला।
दुर्ग पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिवनाथ नदी में उमाकांत साहू बोरसी दुर्ग निवासी उम्र लगभग तेईस वर्ष द्वारा खुदकुशी की नीयत से नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया हैं। सुत्रो
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात करीब आठ बजे उमाकांत साहू अपने घर से दोस्त के बर्थ डे मनाने जा रहा हूं। कहकर घर से निकला।मैं आकर घर में खाना खाऊंगा कहकर बिना खाना खाएं दोस्त के बर्थ डे पार्टी में अंजोरा स्थित हमारा ढाबा में चलें गए। अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी में शामील हुआ। पार्टी में दोस्तों के अलावा कुछ लड़कियां भी थी। अपने दोस्तों को रात्रि करीब यह कहकर बिना खाना खाए जाने लगा कि मैं घर जा रहा हूं वहां जाकर खाना खाऊंगा घर के लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोस्तों ने कहा कि बर्थ डे पार्टी में आया है तो कम से कम एक रोटी तो खाकर जाओ ऐसा कहकर रोक लिए। उस पार्टी में दो लड़कियां भी शामील थीं। उन लड़कियों को घर छोड़ने दोस्तों ने उमाकांत को अपने कार की चाबी दी। लड़कियों को छोड़कर वापस आकर कार देकर हमारा ढाबा से अकेले अपनी मोटरसाइकिल से घर आने निकला फिर अचानक शिवनाथ नदी तट पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल को किनारे खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी।ऐसा क्या कारण हो सकता है आत्महत्या करना पड़ा लोग समझ नहीं पा रहे हैं। पता चला है कि उसके दोस्तों ने ही रात्रि करीब 12 बजे परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।दूसरे दिन दूसरे दिन पूरे दिन भर एसडीआरएफ टीम और लोकल मछुआरों द्वारा खोजबीन जारी रखा गयालेकिन नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण और लगातार लगातार पानी गिरने के कारण जल स्तर भी बढ़ने लगा। जिससे पता लगाना मुश्किल हो रहा था ।आपको बता दें कि पिछले दिनों शिवनाथ नदी में एक कार डूबने की घटना हुई थी। जिसमें कि उसे कार में पांच लोग सवार थे लेकिन चार लोगों का शव बरामद किया गया था । इसके लिए एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ और लोकल मछुआरों की 20-20 की टीम बनाकर उफनती नदी में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था ।अभी पता चला की छोटी सी बच्ची का बेलौदी घाट के पास और उमाकांत साहू बोरसी का शव नदी के तेज बहाव के चलते पीपरछेड़ी के पास मिल गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग स्थित मरच्युरी भेज दिया गया है । मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं पूछताछ करने के बाद ही पता चल पाएगा की साजिश थी या खुदकुशी थी पुलिस आगे अपनी जांच कर रही है ।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान

Leave a Comment