पाटन विधानसभा के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

[adsforwp id="60"]

पाटन: भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग पाटन विधानसभा के 2023 विधानसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय पाटन का उद्घाटन दुर्ग सांसद एवं भाजपा पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने बुजुर्ग के हाथों से फीता कटवाकर उदघाटन किया । सर्व प्रथम सत्यनारायण पूजा एवं उसके तत्पश्चात फीता काटकर दुर्ग सांसद एवं पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने चुनाव कार्यालय को कार्यकर्ताओ को सौंपा। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि इसी कार्यालय से पाटन के वर्तमान कांग्रेस के विधायक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को हराने की नींव हमारे भाजपा कार्यकर्ता रखेंगे और निश्चित ही 2023 के चुनाव में पाटन के विधायक को हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के देव दुर्लभ एक एक कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा का परचम लहरायेंगे l कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के शांत माहौल में जहर घोलकर भय, भूख और भ्रस्टाचार से ग्रसित कर दिया l यहां की भोलीभाली जनता को बड़े बड़े घोषणा पत्र के माध्यम से सपने दिखाकर लूटने का काम किया है l पांच साल के कांग्रेसी राज में जनता समझ चुकी है l कांग्रेस के कथनी और करनी में कितना अन्तर है l सबसे बड़ी चिंता की बात है कि इन पांच सालों में छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोकर रख दिया है l उधर लेकर घी पीने की कहावत को चरितार्थ करके रख दिया है l जनता मन बना चुकी है इस बार धोखा नही खाएंगे और पाटन सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा की शासन लाएंगे l

इस अवसर पर विजय बघेल जी सांसद एवम प्रत्याशी पाटन विधानसभा, संजय बघेल, देवेंद्र चंदेल प्रभारी, शरद बघेल, श्रीमती दिव्या कल्हारी अध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्ग, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, लालेश्वर साहू जी, राजू निषाद मंडल अध्यक्ष जी, श्रीमती हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, होरीलाल देवांगन नगर अध्यक्ष, लिलेश देशमुख, योगेश भाले पार्षद, श्रीमती निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री मति रानी बंछोर, श्रीमती सीता देवांगन, मंजू अंगारे, चंद्रिका साहू, जगनू वर्मा, डेहर साहू, दिनेश साहू, मेहत्तर वर्मा, पप्पू चंद्राकर, अंजय दुबे, बलवंत वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, संजय चंद्रकार, कोमल देवांगन, यशवंत सेन, जीत यादव जिला अध्यक्ष भाजयुमो, कुणाल शर्मा अध्यक्ष भाजयुमो, मनोज वर्मा, शाहिद कुरेशी, डाली वर्मा, रोशन ताम्रकार, मयंक गुप्ता, भागवत सिंहा, नरेंद्र साहू, केशव बंछोर, पोषण वर्मा, शंकर वर्मा, दिनेश सिन्हा, मनीष यादव पार्षद, संतोष हिरवानी, पारखत साहू, आनंद चंदन, राजेश चंद्राकर, धनराज साहू, विजय शुक्ला, सुनील वर्मा, नागेंद्र वर्मा, राजु वर्मा, मिथलेश शुक्ला, तारेंद्र बंछोर, रोहित साहू, मुकुंद विश्वकर्मा, हरिशंकर साहू, विनोद बाघ, शशिकांत बघेल, प्रकाश यदु, राजा पाठक, रमजीत जी,कंश साहू ,धनकर जी, जयंत भाले, सुनील वर्मा, संतोष वर्मा, ललित चंदाकर, दीपक चंद्राकर, राजा शर्मा, शुभम शर्मा, सरजू मरकाम, विधि यादव पार्षद, डाकेश्वर वर्मा, नितेश तिवारी, आलोक पांडे, जगदीश मालपानी, प्रशांत शर्मा, राजेश चौहान, कोमल देवांगन, यशवंत सेन, डोनेश्वर साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]