भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश किया

[adsforwp id="60"]

अंडा / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला कांग्रेस कमेटी चाँदखान के नेतृत्व में 50 से ज्यादा महिला व पुरुषों ने किया कांग्रेस प्रवेश ।
इस अवसर मंत्री श्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी काे मिठाई खिलाकर सब को मुहं मीठा की गई। मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है आप सभी के जुड़ने से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के रीति नीति व किसान ,सामाजिक हितैषी कार्यो से प्रभावित होकर हम सब कांग्रेस में प्रवेश कर रहे है। सेवा नियुक्त ब्रांच मैनेजर रेखराज भारती ने बताया कि पूर्व में एक कर्मचारी के रूप कार्यरत था अभी सेवा नियुक्त हुआ हूं अभी वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के मार्ग दर्शन में किसानों,मजदूरों, युवाओं महिलाओं के लिऐ जनकल्याण कारी योजना संचालित है साथ ही वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में चहुमुखी विकास हुआ है जिससे में प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी शामिल होकर ताम्रध्वज साहू के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करेगें। 50 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुऐ।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान 9179799491

Leave a Comment