अपर कलेक्टर ने किया गिरदावरी कार्य, मतदान केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

[adsforwp id="60"]

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य एवं एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल ने ग्राम खटोला, कोटगढ़, बरगवां, परसाही में गिरदावरी कार्य, मतदान केंद्र तथा आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
अपर कलेक्टर ने त्रुटिरहित शत प्रतिशत गिरदावरी पूर्ण करने व समयसीमा में गिरदावरी कार्य का भुइयां पोर्टल में प्रविष्टि हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया हैं। मतदान केन्द्र में विशेष शिविर व बूथ का निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने मतदाता सूची के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं के सुविधा हेतु मतदान केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, बिजली, दिव्यांगों हेतु रैंप आदि का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को बच्चों की उपस्थिति व रेडी टू ईट फूड को लेकर आवाश्यक निर्देश दिए।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]