थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल नरेश पैलेस में जुआ खेलते 13 आरोपियों को पकड़ा गया रंगेहाथ।
आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 31,300/- रूपये एवं ताशपत्ती किया गया है जप्त।
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 287, 288, 289/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 31.08.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल नरेश पैलेस में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी गंज को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा होटल नरेश पैलेस में जाकर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान होटल नरेश पैलेस के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा *कुल 13 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 31,300/- रूपये एवं ताशपत्ती जप्त* कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 287, 288, 289/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 04 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है






