आरोपी मुकेश दास महंत, दाऊवा उर्फ पुरुषोत्तम दास महंत, हेमंत दास महंत, रूबल दास महंत सभी निवासी उसलापुर बलौदा *आम जगह पर सभी तास खेल रहे थे तभी मृतक शंकर दास उम्र 37 साल द्वारा आरोपिगणों को तास खेलने से मना किया तो, तु कौन होता है मना करने वालें कहकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर शंकर दास को टंगिया, राड, डण्डा से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर दिया* जिससे मृतक को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसको इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किये थे। *दिनांक 15.07.2023 को इलाज के दौरान शंकर दास का मृत्यु हो गया*। मर्ग डायरी थाना बलौदा को प्राप्त होने पर मर्ग क्रमांक 59 / 2023 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया *पीएम रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा मृतक के सिर में गंभीर चोट पहुचाने से मृत्यु होना लेख किये जाने* तथा कथन गवाहों के आधार पर आरोपी मुकेश दास महंत, दाऊवा उर्फ पुरुषोत्तम दास महंत, हेमंत दास महंत, रूबल दास महंत सभी निवासी उसलापुर बलौदा द्वारा घटना को अंजाम देना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 305 / 2023 धारा 302, 120 बी 201, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के आरोपी मुकेश दास महंत निवासी उसलापुर बलौदा जो घटना घटित कर फरार था, जिसको मुखबीर सूचना से बिलासपुर से घेराबंदी कर पकड़ा, हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 28.08.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






