दुर्ग निवासी रोशनलाल मांडले की शिवनाथ नदी में डूबने से हुई थी मृत्यु ,मृतकों के परिजन को मिली 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता,

[adsforwp id="60"]

 

दुर्ग, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगपुरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रोशनलाल मांडले की विगत 5 फरवरी 2022 को शिवनाथ नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम भेड़सर जिला दुर्ग निवासी श्री संतोष ठाकुर की विगत 16 फरवरी 2022 को तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। ग्राम थनौद तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री शत्रुहन नेताम की विगत 01 फरवरी 2017 को कोण्डागांव जिले के बांधा तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर द्वारा मृतक स्व. रोशनलाल मांडले की पत्नी श्रीमती दिव्या मांडले को 4 लाख रूपये, मृतक स्व. संतोष ठाकुर के पिता श्री नरसिंग ठाकुर को 4 लाख रूपए, मृतक स्व. शत्रुहन नेताम की पुत्री श्रीमती जुगनी बाई नेताम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]