अंडा / आज दिनाँक 1 अगस्त दिन मंगलवार 11 बजे से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचांदुर में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया हैं।जिसमें माननीय गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,एवं कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा,सहित अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगें।
मचांदुर ग्रामपंचायत के सरपंच दिलीप साहू व
उपसरपंच गजेन्द्र साहू ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठावें। उक्त जानकारी पंचायत सचिव धारेन कुमार देवांगन ने दी है।








